Oneplus 3 march ko karne wala hai special product launch jane puri detail
December 27, 2020
Oneplus 3 march ko karne wala hai special product launch jane puri detail
OnePlus UK ने ट्वीट करके इस नए प्रोजेक्ट की जानकारी दी है और बताया कि यह न तो स्मार्टफोन है और न ही कमर्शियल प्रोडक्ट।
खास project पर काम कर रही है oneplus 3 मार्च करेगा पेश
Twitte पर feedback देने पर, फोटो DM करेगी कंपनी
Oneplus 8 सीरीज एंड्रॉयड 10 के साथ आएगी
चीनी निर्माता कंपनी OnePlus ने twitter पर एक short video clip साझा किया है। इस शॉर्ट क्लिप में oneplus ने अपने नए डिवाइस की जानकारी दी है, जिसे 3 मार्च को पेश किया जाएगा। OnePlus UK ने इस ट्वीट के साथ जानकारी देते हुए बताया है कि यह न ही स्मार्टफोन है और न ही कमर्शियल प्रोडक्ट। कंपनी शायद एक नए कॉन्सेप्ट प्रोजेक्ट को दुनिया के सामने रखने की तैयारी कर रही है।
कंपनी ने ट्वीट करते हुए लिखा, "हम एक खास प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं (न ही फोन/न कमर्शियल प्रोडक्ट) और हमें इसके बारे में आपके विचार जानकर खुशी होगी। यदि आप प्रतिक्रिया देने में रुचि रखते हैं, तो इस ट्वीट का जवाब दें, और हम आपको कुछ तस्वीरों की एक छोटी संख्या डीएम करेंगे।"
कंपनी ने हाल ही में अपने कॉन्सेप्ट वन स्मार्टफोन से पर्दा उठाया था। इसको लेकर कंपनी ने यह भी कहा था कि यह सेल के लिए उपलब्ध नहीं है। इसके अलावा उम्मीद है कि OnePlus आने वाले महीनों में OnePlus 8 और OnePlus 8 Pro को भी लॉन्च कर सकती है।
सभी अफवाहों और अनुमानों को ध्यान में रखा जाए तो वनप्लस 8 सीरीज के हैंडसेट क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर और एंड्रॉयड 10 के साथ आएंगे।
हाल ही में oneplus 8 pro के एक प्रोटोटाइप की झलक मिली थी। यह phone dual पंच-होल डिस्प्ले और oneplus 7 pro की तरह कर्व्ड डिस्प्ले से लैस था। डिवाइस के पिछले हिस्से पर quad camera setup था। यहां तीन लेंस और एलईडी फ्लैश वर्टिकल पोजीशन में थे। उनके बगल में एक और सेंसर था।

