CoronaviruS ke kaher se ek marij hua thik ndtv ko bataya kaise hua thik
December 27, 2020
CoronaviruS ke kaher se ek marij hua thik ndtv ko bataya kaise hua thik
कोरोना वायरस (Coronavirus) के पॉजिटिव मरीजों की खबरों के बीच कोरोना को लेकर पॉजिटिव ख़बर आई जो कि डर और भय के बीच उम्मीद पैदा करती है. Delhi ka pahala corona positive thik hokar ghar aa chuka hai . 45 साल के रोहित दत्ता दिल्ली के मयूर विहार इलाके में रहते हैं. उनकी फरवरी के महीने की ट्रैवल हिस्ट्री विदेश की है. 16 फरवरी को दिल्ली से इटली, फिर बुडापेस्ट और विएना होते हुए 25 फरवरी को दिल्ली आए. उनके अनुभव को लेकर उनसे NDTV ने फ़ोन पर बात की.
रोहित दत्ता ने बताया कि डर उन्हें भी लगा पर डरने की ज़रूरत नहीं है. आइसोलेशन से डरना नहीं चाहिए. आइसोलेशन कोई जेल नहीं है.
यह भी पड़े :- Coronavirus covid-19 ने डराया आतंकियों को coronavirus से प्रभावित यूरोप की यात्रा करने से मना किया isis ने अपने आतंकियों को
रोहित दत्ता ने बताया कि दिन में तीन-चार बार डॉक्टरों की टीम आती थी. उन्होंने नंबर दिया और कहा 24 घंटे में कभी भी कॉल कर सकते हैं. उन्होंने कहा कि मेरा पॉजिटिव एक मार्च को आया, पर बताया नहीं गया. सीधा सफदरजंग भेज दिया गया. उसी रात परिवार से टीम आकर मिली, फिर उनसे मिलकर स्क्रीनिंग की.
उन्होंने बताया कि सफदरजंग में दो मार्च को तीन डॉक्टर आये, बड़े अच्छे से समझाया. मेरा 14 दिनों में दो बार टेस्ट हुआ. सैंपल थ्रोट और नाक से लिया जाता है. 10 वें और 12वें दिन दो बार निगेटिव आया तो छुट्टी मिली. उन्होंने कहा कि घर पर 14 दिन के क्वारंटाइन में रहना है, अलग कमरा. पब्लिक प्लेस में जाने से परहेज़ करने को कहा गया है.
रोहित ने बताया कि होली के दिन डॉ हर्षवर्धन ने फोन पर बात की. सरकार का इंतज़ाम काफी अच्छा है. कम से कम सफदरजंग को लेकर मैं कह सकता हूं. वह आइसोलेशन के नाम से घर पर हैं. मरीज यदि इलाज नहीं करवा रहे तो प्लीज जाएं, इलाज करवाएंगे तो ठीक होंगे.

