Coronavirus covid-19 ने डराया आतंकियों को coronavirus से प्रभावित यूरोप की यात्रा करने से मना किया isis ने अपने आतंकियों को
December 27, 2020
Coronavirus covid-19 ने डराया आतंकियों को coronavirus से प्रभावित यूरोप की यात्रा करने से मना किया isis ने अपने आतंकियों को
आतंकवादी संगठन इस्लामिक स्टेट (ISIS) ने अपने आतंकियों के लिए coronavirus covid-19 प्रभावित यूरोप से दूर रहने का एक यात्रा परामर्श जारी किया है. ‘द संडे टाइम्स' के अनुसार isis के न्यूजलेटर ‘अल नबा' के नवीनतम संस्करण में यूरोप की यात्रा नहीं करने की चेतावनी देते हुए इस संबंध में नये ‘‘शरीयत निर्देशों'' का हवाला दिया गया है. यह आतंकवादी संगठन पूर्व में आतंकवादियों को यूरोप में आतंकवादी हमलों का षड्यंत्र रचने के लिए प्रोत्साहित करता रहा है. उसने coronavirus covid-19 से पीड़ित अपने आतंकवादियों को क्षेत्र नहीं छोड़ने के लिए भी कहा है जिससे इस बीमारी को फैलने से रोका जा सके.
यह भी पड़े :- Kal bada rajnaitik mod le sakta hai madhya pradesh | speakers ne diye hai kuch aor hi sandesh
अल नबा' में कहा गया है कि ‘‘जो स्वस्थ हैं कि उन्हें महामारी की जमीन में प्रवेश नहीं करना चाहिए और जो इस बीमारी से पीड़ित हैं उन्हें वहां से नहीं निकलना चाहिए.'' इसमें आतंकवादियों को निर्देश दिया गया है कि वे ‘‘उबासी या छींकते'' समय अपने मुंह ढंक लें और अपने हाथ नियमित रूप से धोयें. विश्व स्वास्थ्य संगठन who के अनुसार यूरोप इस समय महामारी का केंद्र है. इटली, फ्रांस और स्पेन ने सार्वजनिक रूप से एकत्रित होने पर रोक लगा दी है. Coronavirus covid-19 से पूरी दुनिया में 5300 से अधिक लोगों की जान जा चुकी है.

